दुनिया के सबसे ताकतवर देश ने भी माना, पीएम मोदी की भारतीय सेना सबसे अच्छी है

न्यूयॉर्क। भारतीय सेना का बढ़ता कद धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैलता जा रहा। यहीं वजह है कि अब दुनिया के पॉवरफुल देश भी भारतीय सेना के गुणगान गा रही है। अमेरिकी वायुसेना की मंत्री देबोराह ली जेम्स ने ऑपरेशन संकट मोचन के शानदार अमल के लिए भारतीय वायुसेना की सराहना की है। भारत के दौरे की तैयारी में जुटीं जेम्स ने कहा कि मैं भारतीय वायुसेना के अध्यक्ष को बधाई देने का इंतजार कर रही हूं।
ऑपरेशन संकट मोचन

ऑपरेशन संकट मोचन के तहत 156 नागरिकों को बचाया गया था

गौरतलब है कि ऑपरेशन संकट मोचन के तहत दक्षिण सूडान की राजधानी जूबा से अमेरिका से खरीदे गए सी-17 ग्लोबमास्टर विमान का इस्तेमाल कर 156 नागरिकों को निकाला गया था। नई दिल्ली यात्रा के दौरान उनका वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप राहा से मिलने का कार्यक्रम है। राहा चीफ ऑफ एयर स्टाफ एवं चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने अमेरिकी वायुसेना के साथ रेड फ्लैग अभ्यास में आईएएफ की भागीदारी को याद किया। उन्होंने कहा, अभ्यास के दौरान हमलोग गठबंधन के साझीदारों के साथ एकत्रित हुए, साथ में प्रशिक्षण लिया और मिलकर काम किया।
गृहयुद्ध जैसे हालात का सामना कर रहे अफ्रीकी देश दक्षिण सूडान में 146 भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ये शुक्रवार को तिरुवंनतपुर होते हुए दिल्ली आएंगे। शेष बचे भारतीयों को भी निकालने की कोशिश की जा रही है। स्वयं विदेश राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त)वीके सिंह ‘सकंट मोचन’ नाम से चलाए जा रहे इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

Comments

Popular Posts